मेड़ता पालिका की बजट बैठक 8 को:प्रस्तावित स्टेडियम के लिए भूमि परिवर्तन और समितियों के संशोधन पर होगा विचार
मेड़ता नगर पालिका में साधारण सभा और बजट बैठक 8 फरवरी को सुबह सवा 11 बजे पालिका सभा भवन में होगी। बैठक में शहर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव लिए जाएंगे।
अधिशासी अधिकारी रामरतन चौधरी ने बताया कि बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट आय-व्यय, राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 55 (3) के अंर्तगत गठित समितियों के संशोधन पर विचार विमर्श किया जाएगा।
बजट बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा:
1. बजट बैठक में प्रस्तावित महात्मा गांधी स्टेडियम के लिए भूमि परिवर्तन पर विचार
2. पालिका की किराए पर दी हुई संपत्तियों के संबंध में विचार।
3. पालिका में संविदा पर कार्मिक रखे जाने पर विचार।
4. नेहरू पब्लिक पार्क की दीवार को अंदर लेकर सड़क चौड़ाईकरण के कार्य पर विचार सहित अन्य विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी।
