Thu. Nov 26th, 2026

शिलान्यास:जिला प्रभारी मंत्री 3 को आएंगे नोहर आईसीयू वार्ड का लोकार्पण करेंगे

नोहर जिला प्रभारी मंत्री गोविंदराम मेघवाल 3 फरवरी को दोपहर 1 बजे नोहर आएंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि नोहर सरकारी अस्पताल में निनिर्मित्त आईसीयू वार्ड का लोकार्पण करेंगे। ट्रोमा सेंटर की आधारशिला रखेंगे। प्रभारी मंत्री पालिका क्षेत्र में सीएम बजट घोषणा के अनुसार करोड़ों से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास भी करेंगे।

दौरे को लेकर विधायक ने यहां उपखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, एसडीएम श्वेता कोचर, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल, पुलिस उप अधीक्षक विनोद कुमार, पालिका ईओ पवन चौधरी, विकास अधिकारी राजेश वर्मा, डॉ. विनोद मूंड, कांग्रेसी नेता श्रवण तंवर, ओम खटोतिया, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता ताराचंद पिलानियां, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता पदमप्रकाश कोठारी, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed