Fri. Nov 27th, 2026

बैठक:82 करोड़ रुपए की स्कीम स्वीकृत करवाकर शहर को नई सौगात देंगे: बलवान पूनियां

भादरा माकपा विधायक बलवान पूनियां और एसडीएम शकुंतला चौधरी की मौजूदगी में जलदाय विभाग की बैठक हुई। इसमें जल जीवन मिशन के तहत भादरा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर संबंधित कर्मचारियों और फर्मों के सदस्यों के साथ चर्चा की। इसमें आगामी स्कीम सेंक्शन और पेयजल आपूर्ति एवं सप्लाई पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक बलवान पूनियां ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 250 करोड़ रुपए के कार्य जल जीवन मिशन के तहत चल रहे हैं। इससे सभी घरों व ढाणियों में पेयजल पहुंचना है। 3 साल के लगातार प्रयास से विधानसभा क्षेत्र में लगभग 250 करोड़ के कार्य चल रहे हैं।

इससे हमने जनता की 70 वर्षों की मांग को पूरा करने का प्रयास किया है। लगातार क्षेत्र की सभी पेयजल स्कीमों की स्वीकृति का प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत भादरा शहर को लगभग 82 करोड़ की स्कीम स्वीकृत करवाकर शहर को भी नई सौगात देंगे। उन्होंने सभी कार्य करने वाली प्रमुख फर्मों को निर्देश दिया कि समय सीमा के तहत सभी अपनी अपनी साइट का पूरा काम करें ताकि जल जीवन मिशन का लाभ जल्दी से जल्दी जनता को मिले। बैठक में उपखंड अधिकारी ने जल जीवन मिशन कार्यों की निगरानी कमेटी बनाने का निर्देश दिया और कहा कि बिना देरी किए गुणवत्तापूर्ण कार्य हों।

बैठक में जलदाय विभाग एक्सईएन ताराचंद पिलानियां, एईएन सविता श्योराण, माकपा तहसील सचिव जेपी ढाका, पंचायत समिति सदस्य सुरजीत बिजारणियां, किसान सभा तहसील सचिव रोहतास सोलंकी, पार्षद बलि अमीन, जेईएन कुलदीप छिंपा, मंजिता, सुनिल चौपड़ा, फारुक अली और हरपत कस्वां सहित विभाग के कर्मचारी और संबंधित फर्मों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed