Sun. Oct 4th, 2026

कार्यक्रम:पंचायत समिति की तरफ से स्कूल काे कंप्यूटर-प्रिंटर साैंपे, शैड निर्माण की घाेषणा

नोहर निकटवर्ती गांव भूकरका स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अमित चाचाण, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल, बीडीओ राजेश वर्मा थे। अतिथियाें ने पंचायत समिति मद से चार कंप्यूटर व एक प्रिंटर भेंट किया।

विधायक ने विद्यार्थियों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और शिक्षा के क्षेत्र में करवाए कार्यों की जानकारी दी। उन्हाेंनेग विद्यालय में विभिन्न प्रयोगशालाओं के निर्माण हेतु शीघ्र ही बजट देने का आश्वासन दिया। प्रधान सोहन ढिल ने पंचायत समिति मद से 10 लाख की लागत से विद्यालय में प्रार्थना स्थल शैड निर्माण की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी पंचायत समिति मद से करीब 5 लाख की लागत से वाॅलीबाल ग्राउंड, 10 लाख रुपए लागत से बालिका शौचालय तथा विधायक कोटे के 10 लाख रुपए से खेल स्टेडियम की दर्शक दीर्घा पर शैड निर्माण हेतु स्वीकृतिया जारी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा विद्यालय विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरुण भाटिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, एसडीएमसी सदस्य, वार्ड पंच एवं ग्रामीण माैजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed