Tue. Jul 14th, 2026

स्वच्छता अभियान:शिविर में स्वच्छता अभियान चलाया

हिन्डौन राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के दौरान दोनों इकाइयों की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेश चंद मीणा ने बताया कि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन दिवसीय शिविर के दौरान महाविद्यालय की दोनों इकाइयों की ओर से महाविद्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के दौरान पार्क काे साफ किया गया। शिविर प्रभारी रामनिवास गुर्जर, भोली मीणा ने स्वयं सेवकों को गोद ली गई बस्तियों में ले जाकर वोटर आईडी बनवाने व चुनावों में अपने मत के अधिकार के बारे में जानकारी दी व मतदान के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया। कार्यक्रम में डॉ.अनिल अग्रवाल, डॉ.रितेश जैन, सहदेव चौधरी, उपमा मीणा, मनोज मीणा, रामप्रसाद मीणा व अभिषेक आदि ने स्वयं सेवकों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई गई जनहित की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed