Wed. Nov 18th, 2026

तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन

विकासनगर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को समाप्त हुई। समापन पर मैती आंदोलन के संचालक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इससे पूर्व तीन दिनों चली कार्यशाला में थिएटर, शास्त्रीय नृत्य, स्केचिंग, क्ले आर्ट, फोटोग्राफी, बांसुरी वादन, मोमबत्ती निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान प्राचार्य डा. जीसी बडोनी, सुधा पैन्यूली, नीरज, निशांत पंवार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *