Fri. Jun 26th, 2026

नवलगढ़ में साधारण सभा की बैठक हुई संपन्न:नवलगढ़ की सभी ग्राम पंचायत को तंबाकू मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित प्रधान दिनेश मुंडा की अध्यक्षता में लिया प्रस्ताव

नवलगढ़ पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों को तम्बाकू मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान दिनेश सुंडा ने करते हुए 31 मई 2022 तक कार्यालयों में तम्बाकू मुक्त के साइनेज ओर नोटिस बोर्ड लगाने के लिए कहा। बैठक में सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने तम्बाकू मुक्ति की 100 दिवसीय कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जनप्रतिनिधियों को उनकी सक्रिय भूमिका निभाने का आहवान किया। बैठक में बीसीएमओ डॉ गोपी चंद जाखड़, पीएमओ डॉ सुरेश भास्कर, जिला सलाहकार डॉ ऋतु शेखावत, सेल के इम्तियाज अहमद सहित नवलगढ़ ब्लॉक के सभी पीआरआई सदस्य, सरपंच मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *