Wed. Nov 18th, 2026

राजीव व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष बने

शहर व्यापार मंडल (गुलाटी) के चुनाव में राजीव पराशर को अध्यक्ष, अमन शर्मा को महामंत्री और राम अरोड़ा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। बुधवार को 156 मतदाताओं में से 153 ने अपने मताधिकतार का प्रयोग किया। इस चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह बना रहा।

चुनाव संचालन समिति के प्रवक्ता चन्द्र शेखर कुर्ल ने बताया कि चुनाव में केवल तीन व्यापारी मतदाताओं ने भाग नहीं लिया। काली कमली धर्मशाला में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजीव पाराशर को 94, सुयश अग्रवाल को 55 और मास्टर सतीश चंद शर्मा को 4 मत मिले। राजीव पराशर ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुयश अग्रवाल को 39 मतों के अंतर से हराया।

महामंत्री पद पर अमन शर्मा ने 95 वोट हासिल कर विपिन शर्मा को हराया। विपिन को 58 वोट मिले। कोषाध्यक्ष के पद पर 103 मत लेकर श्रीराम अरोड़ा विजयी घोषित किए गए। उनके प्रतिद्वंद्वी राकेश खन्ना को कुल 50 वोट मिले। विजयी प्रतिभागियों ने विजयी जुलूस निकाला और व्यापारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। चुनाव संयोजक सुभाष चंद्र और अरविंद शर्मा कानूनी सलाहकार व्यापार मंडल की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी महाराज किशन सेठ, अवधेश शर्मा और मनोज सिंघल ने विजयी प्रत्यशियों को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *