मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के मोहन सिंह बने अध्यक्ष
मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ऑफ सर्किल ऑफिसेज, सिंचाई विभाग शाखा जोशियाड़ा उत्तरकाशी का द्विवार्षिक अधिवेशन विधिवत रूप से संपन्न हो गया। अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा के साथ ही नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से मोहन सिंह रावत को अध्यक्ष बनाया गया।
मंगलवार को मंडल कार्यालय जोशियाड़ा में आयोजित अधिवेशन चुनाव अधिकारी शरद थलवाल एवं सुरेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा कर उनके निस्तारण की बात कही। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए हरिओम को सचिव, जय प्रकाश सेमवाल को कोषाध्यक्ष, बालम सिंह चौहान को ऑडिटर, चिंरजी लाल उनियाल को सरंक्षक तथा मोनू कुमार को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।