Sat. Nov 21st, 2026

राकइं ज्वालापुर की प्राची ने जीता गोल्ड

इंडो नेपाल नेशनल गेम्स में राबाइं का की प्राची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता तथा कबड्डी में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया प्रधानाचार्य पूनम राणा ने छात्रा की शानदार उपलब्धि पर खुश होते हुए बताया कि प्राची बहुत होनहार छात्रा है अभी सम्पादित हुई राज्य स्तरीय चित्र कला प्रतियोगिता में भी हरिद्वार का प्रतिनिधित्व किया था तथा पूर्व वर्षों मैं भी प्राची ने विभिन्न राज्य स्तरीय व नेशनल गेम्स की प्रतियोगिताएं जीती है। मीडिया के समक्ष प्राची ने अपनी जीत का सारा श्रेय अपनी कड़ी मेहनत अपने परिवार का सहयोग अपने कोच के मार्ग दर्शन को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *