Thu. Nov 19th, 2026

अनुज अध्यक्ष, रोहित सचिव चुने गए

मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश की हरिद्वार शाखा का द्विवर्षीय चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ है। अनुज कुमार शर्मा को सर्व सहमति से हरिद्वार शाखा का अध्यक्ष चुना गया है। रोहित जोशी को सचिव बनाया गया है।

चुनाव अधिकारी नीरज कुमार भटनागर ने बताया कि सचिन कौशिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भक्ति शर्मा और दीप माला को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया है। मनीष कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार को संगठन मंत्री और देवानंद को सर्व सहमति से संरक्षक चुना गया है। चुनाव होने के उपरांत एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने संगठन की एकता पर जोर दिया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान एसोसिएशन की हरिद्वार शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुज ने बताया कि एसोसिएशन के हितों को आगे लेकर चलना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान अमर गुप्ता, मनोज कुमार, रविंद्र कुमार आदि एसोसिएशन के कईं पदाधिकारी और सदस्य गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *