Tue. Nov 24th, 2026

छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को तंबाकू निषेध पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

कार्यशाला में जीबी पंत इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट, शोधार्थियों, ग्राफिक एरा के छात्र-छत्राओं को तंबाकू निषेध की जानकारी दी गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरिता सक्सेना ने स्वास्थ्य विभाग के जन चेतना कार्यक्रम की जानकारी दी। डॉ. रमेश कुमार ने तंबाकू उपभोग के परिणामों, लत और बदलते परिवेश में युवाओं की सतर्कता पर व्याख्यान दिया। वहीं एनसीसी कैडेटों की स्वास्थ्य संबंधी जांच भी की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता भगत सिंह नेगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed