Thu. Nov 19th, 2026

बीएड छात्र छात्राओं ने लगाई कला प्रदर्शनी

गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर के प्रशिक्षण विभाग (बीएड) के तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने कला प्रदर्शनी लगाई। महाविद्यालय के मंत्री सभा राणा नन्दलाल सिंह, मुख्याधिष्ठाता सोमप्रकाश चौहान तथा गुरुकुल महाविद्यालय के आचार्य हेमंत तिवारी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ ज्ञान प्रभा प्रधान, प्राध्यापिका डॉ. सुनीता पोखरियाल, फरहा नाज तथा रितू कश्यप आदि के प्रयास से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *