Fri. May 1st, 2026

शंकर बने राजकीय शिक्षक संघ ताकुला के अध्यक्ष

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ ताकुला की ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। कार्यकारिणी में शंकर भैसोड़ा को अध्यक्ष, रमेश सिंह रावत को उपाध्यक्ष, मिथलेस सैनी को महिला उपाध्यक्ष, प्रमोद मेहरा को महामंत्री, संतोष कांडपाल को संयुक्त मंत्री, अंकित जोशी को कोषाध्यक्ष चुना गया। सदस्यों ने पुरानी पेंशन, प्रवक्ता मेडिकल, सीसीएल, गोल्डन कार्ड, वेतन विसंगति आदि समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। भैैसोड़ा ने सभी शिक्षकों का अभार जताया। कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह बजेठा, कमान सिंह खड़ायत, हुकुम सिंह पत्याल, दिनेश चंद्र तिवारी आदि थे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *