Thu. Nov 26th, 2026

थत्यूड़ में आटोमैटिक वेदर स्टेशन लगाया

थत्यूड़ महाविद्यालय में सीएम नवाचार योजना के तहत स्थापित ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन का महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.पंकज कुमार पांडे और तहसीलदार धनोल्टी साक्षी उपाध्याय ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। वेदर स्टेशन नोडल अधिकारी डॉ. बिट्टू सिंह ने वेदर स्टेशन की कार्य प्रणाली और कृषि में इसके उपयोग के बारे में जानकारी दी। डॉ. प्रमोद उनियाल ने छात्रों को वेदर स्टेशन के आंकड़ों के शोध-कार्य में उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। मौके पर डॉ. अंचला नौटियाल, अनिल कुमार, संदीप कश्यप, संगीता कैंतुरा, शीला बिष्ट, अखिल गुप्ता, गुलनाज, संगीता सिदोला, नीलम नीलांजना, रक्मणी, सुभाष, तेग सिंह, राजेंद्र आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed