Mon. Jun 15th, 2026

पछुवादून मे पर्यावरण दिवस पर जगह जगह रोपे पौधे

पछुवादून, जौनसार बावर में रविवार को पर्यावरण दिवस पर जगह जगह पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही सामाजिक, राजनैतिक संगठनों ने धरती को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। वन विभाग की ओर से कई जगहों पर जागरूकता रैली निकाली गई।

चकराता वन प्रभाग की ओर से कालसी रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर कई प्रजातियों के पौधे रोपे। डीएफओ कल्याणी नेगी ने कहा कि जल, थल, नभ के पर्यावरण के संरक्षित रहने से ही धरती पर जीवन बचा रहेगा। उन्होंने कहा कि फायर सीजन में वनों की सुरक्षा करना समाज का नैतिक दायित्व है। छात्र-छात्राओं से ग्रीष्मकालीन अवकाश में पौधरोपण करने के साथ ही जागरूकता अभियान चलाने की सलाह दी। लांघा रेंज के वन कर्मियों ने बाड़वाला तक रैली निकाल कर लोगों को वनों की सुरक्षा और पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए जागरूक किया। रैली में ग्राम प्रधान अरुण कुमार, कैलाश राणा, बाबू सिंह आदि शामिल रहे। भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की ओर से भी वन विभाग कार्यालय से प्राथमिक विद्यालय कालसी तक रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने कालसी बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *