योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जायेगा:जसविंदर
ग्राम पंचायत बद्रीपुर के लोगों को अब पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्राम पंचायत में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने को लेकर ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू ने नलकूप का उद्घाटन किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार की हर घर नल हर घर जल योजना के तहत प्रत्येक घर तक जलापूर्ति की जायेगी।
ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि विधायक मुन्ना सिंह चौहान के अथक प्रयासों से ग्राम पंचायत बद्रीपुर में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नलकूप लगाया गया है। कहा कि शीघ्र ही गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जायेगा। जिससे हर घर तक पानी पहुंचाया जायेगा। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अनेक विकास योजनायें शुरू की गयी हैं। जिनका लाभ गांवों में रह रहे लोगों तक पहुंचाना है। कहा कि सरकार की योजना गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना है। जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि योजना का निर्माण तत्काल पूरा करें। घर घर तक पानी की लाइनें बिछाकर जहां प्रत्येक व्यक्ति के घर तक जलापूर्ति की जा सके। वहीं सरकार की योजना को भी पूरा कर जनता को लाभान्वित करना है। इस मौके पर प्रधान सुभाष सैनी, एसडीओ जल संस्थान जयपाल सिंह चौहान, कांतिराम शर्मा, रमेश , बबलू, सूनील तोमर, तेजपाल पुंडीर, मामचंद, सुरेश, रामदत्त, नथल, पूर्व प्रधान सत्यादेवी, राजपाल कश्यप, सुरचंद, नीरज, सुरेंद्र शर्मा, रीता देवी, बलवंत आदि मौजूद रहे।
