वीकेंड पर पर्यटकों ने उठाया राफ्टिंग का लुत्फ
वीकेंड पर रविवार को गंगा में सैकड़ों रंग बिरंगी राफ्टें नजर आई। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए पर्यटकों ने जमकर राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। जून माह के पहले वीकेंड पर गंगाघाटी पूरी तरह से पर्यटकों से पैक रही। होटल, रिसॉर्ट के साथ ही राफ्टिंग का कारोबार काफी अच्छा रहा।
दिल्ली- एनसीआर, पश्चिमी यूपी के पर्यटकों में राफ्टिंग को लेकर खासा क्रेज नजर आया। इस दौरान कौडियाल, शिवपुरी और ब्रह्मपुरी प्वाइंट पर पर्यटकों की भीड़ रही। राफ्ट संचालक मुकेश कंसवाल, जीतपाल, सुभाष चौहान, पंकज अग्रवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में राफ्टिंग कारोबार के और बढ़ने की उम्मीद है। गंगा राफ्टिंग रोटेशन समिति अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि यह सीजन पर्यटन कारोबार के लिए काफी अहम रहा।
