Mon. Jun 15th, 2026

पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपे

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ खिर्सू द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज श्रीनगर परिसर में विभिन्न फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता गबर सिंह भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता मनोज घिल्डियाल, संरक्षक धीरेन्द्र घिल्डियाल, कोषाध्यक्ष आनंद पंवार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की सभी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूली स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर पर विशेष पहल होनी चाहिए। ताकि पर्यावरण को नुकसान पहुंचानें वाले कारकों को जल्द मिटाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *