Thu. Nov 26th, 2026

एसडीएस में स्थानांतरण पर शिक्षक को विदाई दी

पिथौरागढ़। नगर के सरस्वती देवसिंह विद्यालय के तैनात शिक्षक शंकर लाल विश्वकर्मा का स्थानांतरण अन्यत्र स्कूल में हुआ है। बुधवार को विद्यालय में विदाई कार्यक्रम हुआ। इस दौरान स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट ने कहा समाज शास्त्र के प्रवक्ता विश्वकर्मा एक कर्मठ शिक्षक हैं। उनकी अपने विषय में अच्छी पकड थी। इसके अलावा विद्यायल में डीएलएड प्रशिक्षण, विधिक सेवा का कार्य के लिए अपना पूरा सहयोग दिया।विद्यालय प्रबंधन ने विश्वकर्मा को प्रधानाचार्य बनने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संचालन सुभाष ओझा ने किया। यहां अशोक गिरी, महेंद्र भंडारी, अशोक मेहता, बसंती जोशी, भुवन उप्रेती, भीम नाथ, गौरव, किशन, ललित, शान्ति, खीमा देवी, बसंती जोशी, मुक्ता वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed