Fri. Nov 27th, 2026

रुड़की को नहीं मिल पाई वोल्वो की सौगात

रुड़की डिपो को वोल्वो की सौगात नहीं मिल पाई। डिपो अधिकारियों का कहना है कि वोल्वो के लिए यहां से यात्रियों की संख्या काफी कम है। इस वजह से यहां के लिए वोल्वो को चलाना घाटे का सौदा होगा।

साधारण बसों में यात्रियों को मामूली सुविधाएं मिलती हैं। सस्ते टिकट के अलावा सुरक्षा और बेहतर सफर का आनंद ऑर्डिनरी बसों में मिलना मुश्किल है लेकिन बोल्वो में यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होती है। बस पूरी तरीके से एयर कंडीशन है। यात्रियों को बड़ी आरामदायक सीट और पानी की बोतल मिलती है। सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

सहायक महाप्रबंधक आलोक कुमार बनवाल ने बताया कि रुड़की में वोल्वो के लिए पर्याप्त यात्री नहीं मिलने से संचालन की अनुमति नहीं मिल पाई। करीब एक साल पूर्व वोल्वो के यात्रियों को लेकर सर्वे किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed