Fri. Nov 27th, 2026

रणजी ट्राफी के क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तराखंड को मुंबई ने दिया 795 रन का लक्ष्य

देहरादून : रणजी ट्राफी के क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तराखंड की जीत की राह मुश्किल नजर आ रही है। उत्तराखंड को दूसरी पारी में जीत के लिए 795 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उत्तराखंड के बल्लेबाजों को लंबी पारी खेलनी होगी।

अलूर क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई और उत्तराखंड के बीच चल रहे क्वार्टर फाइनल मैच में मुंबई ने पहली पारी 647 रन पर घोषित कर दी। इसके जवाब में उत्तराखंड पहली पारी में 114 रन ही बना सका।

उत्तराखंड के लिए कमल सिंह ने सर्वाधिक 40, रोबिन बिष्ट ने 25 रन बनाए। तीसरे दिन दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए मुंबई ने 58 ओवर में 261 रन बनाकर दूसरी पारी भी घोषित किया। मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल ने 103, पृथ्वी शा ने 72, आदित्य तारे ने 57 रनों की पारी खेली। मुंबई ने उत्तराखंड को जीत के लिए 795 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed