Fri. Nov 27th, 2026

हाईस्कूल टॉपर अमीषा को पुस्तकें की भेंट

डोईवाला के पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा अमीषा परवीन ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 23वां स्थान हासिल किया है। नगर पालिका डोईवाला अध्यक्ष के प्रतिनिधि सागर मनवाल ने छात्रा को पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें भेंट की।

गुरुवार को सागर मनवाल तेलीवाला स्थित अमीषा के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने मेधावी छात्रा को कक्षा ग्यारह की पुस्तकें भेंटकर पढ़ाई में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें आगे बढ़ाने की है। कहा कि अमीषा ने सीमित संसाधनों के बावजूद जो सफलता प्राप्त की है, वह काबिले तारीफ है। इससे दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उसके निराकरण का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कमल कुमार, शिक्षक अश्विनी गुप्ता, भारत गुप्ता, आजम, फुरकान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed