Fri. Nov 27th, 2026

सांख्यिकी दिवस पर गढ़वाल विवि में होगा वेबिनार

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के सांख्यिकी विभाग की ओर से राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर 29 जून को एक वेबिनार का आयोजन किया जा जाएगा। सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ओके बेलवाल ने बताया कि यह दिवस महान वैज्ञानिक, सांख्यिकी के मुख्य स्तंभ प्रो.पीसी महालनविस के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। इस वेबिनार में मुख्य वक्ता प्रो. राजीव पांडेय विभागाध्यक्ष लखनऊ यूनिवर्सिटी होंगे। जो सांख्यिकी के नए सिद्धांत और भविष्य में आने वाली चुनौतियों से युवाओं को रूबरू करवाएंगे। प्रो. बेलवाल ने कहा कि वेबीनार का मुख्य उद्देश्य नई सांख्यिकी तकनीकों को सीखना है जिससे हर क्षेत्र में मदद मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed