Thu. Nov 19th, 2026

उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के समक्ष 31 शिकायतें दर्ज, आठ का निस्तारण

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के शिविर में ऊर्जा निगम से संबंधित 31 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के सदस्यों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बाकी सभी शिकायतों को पंद्रह दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

विकासनगर ब्लॉक कार्यालय सभागार में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच का शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्युत मीटर खराब होने, नये कनेक्शन मिलने में अनावश्यक रूप से हो रही देरी, त्रुटी पूर्ण बिलों की समस्या, बिल जमा करने के बावजूद नयें बिलों में एरियर जुड़कर आने व खराब ट्रांसफार्मर बदलने, बिजली की झूलती तारों को ठीक करने आदि समस्याओं को लेकर शिविर में उपभोक्ताओं से शिकायत आमंत्रित की गयी। इसमें दर्ज 31 शिकायतों में सर्वाधिक शिकायतें उपभोक्ताओं के बिल अधिक आने, उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर पैसा जमा होने के बावजूद कनेक्शन न मिलने आदि शिकायतें दर्ज की गयी। मौके पर मात्र आठ शिकायतों का ही निस्तारण किया गया। उपभोक्ता शिकायत निस्तारण मंच के तीन सदस्यों त्रिभुवन सिंह, शहीद अहमद और दीपक फर्सवाण ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को शेष बची 23 शिकायतों का पंद्रह दिनों के भीतर निस्तारण कर कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। शिविर में ऊर्जा निगम विकासनगर सब डिवीजन के एसडीओ मनोज कंडवाल, हरबर्टपुर सबडिवीजन के एसडीओ अश्वनी कुमार व एसडीओ योगेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *