Mon. Jun 15th, 2026

जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन:3 जॉब कार्ड की समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण, टीम के प्रभारियों ने किया निरीक्षण

टोडाभीम के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर आज जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी विभागों से संबंधित ग्राम पंचायत स्तर की जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें लोगों की सभी समस्याओं को ग्राम पंचायत स्तर पर सुना गया। इस दौरान लोग अपनी समस्या लेकर जनसुनवाई में पहुंचे।

झाडीसा सरपंच मनिदर सिंह ने बताया कि जनसुनवाई में 3 फरियादी पहुंचे। जिनमें एक अतिक्रमण की शिकायत को लेकर एक विधवा महिला पहुंची। जिसको पंचायत प्रसाशन ने 14 तारीख तक निस्तारण कर दिया जाएगा। वहीं 3 जॉब कार्ड की समस्या को लेकर पहुंचे। जिनकी समस्या को तुरंत निस्तारित कर दिया गया। साथ ही कहा कि इन दिनों फरियादी इसलिए कम पहुंच रहे हैं। क्योंकि ग्रामीण इलाकों में इन दिनों खेतों में निराई गुड़ाई का कार्य चल रहा है।

टीम के प्रभारियों ने किया निरीक्षण
उपखंड अधिकारी ने जनसुनवाई में गठित की गई 10 टीमों में से आदि केंद्रों पर प्रभारियों केंद्रों पर पहुंच कर जनसुनवाई की स्थिति का जायजा लिया और उन्होंने जनसुनवाई में जो शिकायतें आई। उन पर तुरंत प्रभाव से समस्याओं का निराकरण भी मौके पर किया। जनसुनवाई के दौरान सरपंच, पटवारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *