Mon. Jun 15th, 2026

जनसुनवाई कार्यक्रम:संभागीय आयुक्त ने सुनी समस्याएं, सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की

मालपुरा संभागीय आयुक्त बी. एल. मेहरा ने मालपुरा उपखण्ड की टोरडी ग्राम पंचायत में गुरुवार को ग्राम स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का निरीक्षण किया और आमजन की समस्या का निस्तारण किया।

गुरुवार को ग्राम टोरडी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार ने ग्राम स्तरीय जनसुनवाई शिविर शुरू किया है। ग्राम स्तर पर समस्याओं का समाधान होने से उपखंड व जिला स्तर पर समस्याओं का अंबार नहीं लगेगा।

उन्होंने अधिकारियों को भी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, सड़क आदि सहित कई समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

इस दौरान उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा, तहसीलदार जी.आर. बैरवा, वृत्ताधिकारी सुशील मान, सरपंच हेमेंद्र सिंह सहित ग्राम स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *