Mon. Jun 15th, 2026

सहयोग राशि:विज्ञान भवन की मरम्मत के लिए दिए 80 हजार रु.

तारानगर कस्बे के राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बने जोधानी विज्ञान भवन की मरम्मत भामाशाह के सहयोग से कराई जाएगी होगा। प्रधानाचार्य देवकरण सिंह ने बताया कि जोधानी विज्ञान भवन में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व वनस्पति विज्ञान की प्रयोगशालाएं संचालित होती हैं। इस भवन का निर्माण काफी समय पू्र्व पुरखचंद जोधानी की स्मृति में करवाया गया था, जो अब जर्जर अवस्था में है। भवन की मरम्मत व रंग-रोगन के लिए जोधानी परिवार ने ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से 80 हजार रुपए भेंट किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *