Tue. May 26th, 2026

अनुज, महेश और अनीता दौड़े सबसे तेज

नैलचामी पट्टी के मंज्याड़ी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से भिलंगना मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम बालक वर्ग में अनुज, आयुष बडोनी, अमन पंवार, द्वितीय बालक वर्ग में महेश गहरवार, प्रवेश, विपिन, बालिका वर्ग अनीता, अंजली, वंदना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विधायक तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट ने विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक शक्तिलाल शाह और ब्लाक प्रमुख बसुमती घानाता ने हरी झड़ी दिखाकर किया। मैराथन दौड़ में दो सौ से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed