Thu. Nov 19th, 2026

जनसंख्या नियंत्रण नीति को लागू करना जरूरी

विश्व जनसंख्या दिवस पर सरदार महिपाल राजेंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘अधिक आबादी लाती है लाती है बर्बादी विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में प्राध्यापकों समेत छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया।

महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने कहा कि वर्तमान में विश्व की जनसंख्या आठ बिलियन हो चुकी है। बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण नीति को सख्ती से लागू किया जाना जरूरी है। प्राचार्य डा. रेनू गुप्ता ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र साधन है, जिससे जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण किया जा सकता है। प्रतियोगिता प्रभारी प्रियंका तोमर ने कहा कि जनसंख्या दिवस की वास्तविकता तभी सार्थक हो सकती है, जब हम बढ़ती हुई जनसंख्या के प्रति जागरूक रवैया अपनाएं। प्रतियोगिता के तहत अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक निकिता, नीलम, दीक्षिता प्रथम, प्राचार्य रेनू गुप्ता, रितेश चौहान द्वितीय, रिद्धि, अंकिता और इंद्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान छात्र परिषद की अध्यक्ष रेनू तोमर, उपाध्यक्ष शिवानी चौहान, दीपक बहुगुणा, मनोजा चौहान, गंभीर सिंह, किरन, मोनू कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *