Thu. Nov 26th, 2026

टनकपुर में दस दिवसीय बेकरी प्रोडक्ट का प्रशिक्षण हुआ शुरू

टनकपुर। टनकपुर में दस दिवसीय बेकरी प्रोडक्ट का प्रशिक्षण शुरू हुआ। उपवा के तहत पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चों और नगर की गरीब बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। बीते सोमवार को एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश में उपवा कार्यक्रम के तहत यह दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। इसके लिए अमृत कंफेक्शनरी बेकरी के चीफ सेफ भूपेंद्र सिंह उर्फ सिंपी और दो अन्य सहयक प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण के प्रथम दिन उपस्थित महिलाओं, बच्चों, बालिकाओं को चॉकलेट, स्पंज, एगलेस केक आदि बनाना सिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed