Fri. May 23rd, 2025

राइंका पिपलीधार के छात्राओं ने बांधे पेड़ों पर रक्षा सूत्र

राइंका पिपलीधार के छात्रों ने हरेला पर्व के अवसर पर विद्यालय के पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधते हुए पेड़ों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली। जबकि विद्यालय परिसर में पौधे भी रोपित किये गये। इस मौके पर शिक्षक जय प्रकाश कृथ्वाल ने छात्रों को प्रदेश में मनाये जाने वाले हरेला पर्व की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय धीमान, विपिन नौटियाल शास्त्री, गणेश रतूड़ी, सतीश लखेड़ा, चन्दशेखर उनियाल, मधु खत्री, पूजा यादव आदि मौजूद थे। उधर एकेश्वर स्थित जीजीआीसी में भी हरेला पर्व पर स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्य जुबली सैंजवाल व प्रवक्ता मीना आहुजा ने बच्चों को हरेला पर्व की जानकारी देकर पौधरोपण के साथ ही उनके रखरखाव के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *