Mon. Nov 23rd, 2026

भेल सामुदायिक केंद्र के सचिव बने अरुण

भेल हरिद्वार यूनिट में सामुदायिक केंद्र की कार्यकारिणी के लिए सेक्टर एक और सेक्टर चार के चुनाव में सचिव पद पर अरुण कुमार ने जीत दर्ज की है। अरुण कुमार ने मनोज यादव को 347 मतों से हराया। वहीं नरेश नेगी उपाध्यक्ष पद, जागेश पाल, पवन कुमार, गोपाल शर्मा और चिरंजीवी सदस्य पद पर जीते हैं।

रविवार को दिन में सामुदायिक केंद्र कार्यकारिणी के लिए मतदान किया गया। शाम को चार बजे तक मतदान जारी रहा। मतदान पूरा होने के बाद मतों की गिनती शुरू की गई। करीब पांच बजे शुरू हुई गिनती देर रात को 3 बजे तक पूरी हो सकी। इसके बाद विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed