Mon. Jun 15th, 2026

गुरुकुल विवि में इनोवेशन सेंटर को स्थापित करना गर्व की बात: प्रो. शास्त्री

गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल विश्वविद्यालय आज भी शिक्षण, अनुसंधान तथा अपनी वैदिक कालीन व्यवस्था को बनाए रखे हुए हैं। विश्वविद्यालय में भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से इंकुवेशन सेंटर को स्थापित किया जाना बड़े गर्व का विषय है। जिसमें विश्वविद्यालय के ही नहीं अपितु आसपास के शिक्षण संस्थानों के शिक्षक एवं छात्र अपने अनुसंधानों को और गति प्रदान कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय के भेषज विज्ञान विभाग में ऑफलाइन तथा ऑनलाइन मीट को संबोधित करते हुए विवि कुलपित प्रो. शात्री ने कहा कि विश्वविद्यालय का शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में 118 वर्षों का गौरवमय इतिहास रहा है। इस अवसर पर प्रो. शास्त्री ने विश्वविद्यालय के न्यूज़ चैनल गुरुकुल संदेश का भी शुभरंभ किया। मुख्य वक्ता के रूप में सिडकुल एसोसिएशन, हरिद्वार के प्रेसीडेंट डॉ. हरेन्द्र गर्ग ने कहा कि भारत सरकार का सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय युवाओं के लिए कई योजनाएं स्टार्ट अप के माध्यम से पैदा कर रहा है। जिससे कि आने वाले समय में हमारे उद्यमी युवा दूसरों के लिए रोजगार सृजन कर सकें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कि आंतरिक गुणवत्ता तथा आश्वाशन प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आरसी दुबे, विभागाध्यक्ष प्रो. सत्येंद्र राजपूत ने विचार रखे। इस मौके पर डॉ. वेदव्रत, डॉ विपिन कुमार, डॉ. कपिल गोयल, डॉ. अश्वनी कुमार, रोहित भारद्वाज, डॉ. प्रशांत शर्मा, डॉ. गौरव भिंडर, डॉ. पीयूष सिंघल, डॉ. बलवंत रावत, विनोद नौटियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *