Mon. Jun 15th, 2026

विधायक अनुपमा रावत ने जानीं समस्याएं

पथरी क्षेत्र के गांव घिससुपुरा और फेरुपुर में विधायक अनुपमा रावत ने मंदिर व श्मशान घाट में कराए गए काम का लोकार्पण किया। मंदिर व शमशान घाट में इंटरलॉकिंग टाइल्स व फूल फुलवाड़ी का कार्य विधायक निधि से कराया गया है। साथ ही उन्होंने गाड़ोवाली और एक्कड़ कलां में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।

रविवार को हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने गांव घिस्सुपुरा रविदास मंदिर का सौंदर्यीकरण के बाद शुभारम्भ किया। एक्कड़, सराय और गाड़ोवाली में जनसम्पर्क कर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान गुलशन अंसारी, अनुराग शर्मा, मुकर्रम अंसारी, दीपचंद, राजेश कुमार, झंडा सिंह, रमेश प्रधान, खेम सिंह चौधरी, शमशेर, आमिर अंसारी, रानी हाजी, यामीन कसाना, अशवनी पाल, डॉक्टर बिजेंद्र, सुखबीर, यमीन कसाना, राजकुमार, नरेश चौहान, रमेश कुमार, गुलशन अंसारी, फुरकान ठेकेदार, नागेश चौहान, श्यामसुंदर, अभिमन्यु, विकास शिवम व अन्य कार्यकर्ताओं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *