Fri. Aug 14th, 2026

देवप्रयाग महाविद्यालय में प्लास्टिक उन्मूलन पर गोष्ठी

राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में पर्यावरण जागरूकता व प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के बाद कॉलेज परिसर में पौधा रोपण किया गया। महाविद्यालय में गोष्ठी की अध्यक्षता करते डॉ. अर्चना धपवाल, डॉ. आदिल तथा डॉ. एमएन नौडियाल ने छात्रों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया, कहा प्लास्टिक मनुष्य जीवन के साथ पर्यावरण के लिये बेहद घातक है, सभी को मिलकर प्लास्टिक उन्मूलन के लिये आगे आना होगा। डॉ. गुरु प्रसाद थपलियाल ने प्लास्टिक उन्मूलन व इससे उत्पन्न होने वाली जहरीली गैसों के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी पर्यावरण प्रकोष्ठ सोनिया ने महाविद्यालय में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं को कम से कम उपयोग में लाने के विभिन्न तरीके बताए। गोष्ठी समापन के बाद पर्यावरण पौध रोपण किया, साथ ही पर्यावरण जागरूकता के लिए पोस्ट अभियान भी चलाए। मौके पर एनएसएस प्रभारी डॉ दिनेश कुमार, शीतल, इलियास ,सरिता पंवार, दिनेश नेगी, अंजू उनियाल, मनीषा सती, सृजना राणा, प्रियंका, प्रतीक गोयल, कृष्ण मिश्रा, डॉ. लीना पुंडीर, मेहताब सिंह, नवीन ,अरविंद प्रियभरत, हिमांशु ,गौरव, शिवानी, दीक्षा ,तनुजा पंत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed