Mon. Jun 15th, 2026

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

टोंक मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्र (एमसीएच-जनाना अस्पताल) के सीएलएमसी वार्ड में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन रविवार को विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ हुआ। एमसीएच प्रभारी डॉ. विनोद परवेरिया और सीएलएमसी प्रभारी डॉ. राजीव गुर्जर, नर्सिंग अधीक्षक रामगोपाल मीणा ने पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता एएनएम छात्रा नेहा सोनी, लक्ष्मी ग्वाला, शिवानी सोनी, रीना साहू, बालकिशन सैनी और रेणूका गुर्जर को प्रशंसा पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सीएलएमसी प्रभारी ने स्तनपान के फायदे बताए। इस मौके पर डॉ. जगदीश गुर्जर, डॉ. जितेंद्र छोलक, डॉ. रोहिताश के अलावा सीनीयर नर्सिंग, नर्सिंग ऑफिसर व सीएलएमसी मैनेजर सुनिता चौधरी, सदस्य अनिता नामा, मीना चौधरी, भारती मीणा, संजू मीणा, आदि उपस्थित रहे। सीएलएमसी मैनेजर सुनिता चौधरी ने बताया कि अब सीएलएमसी के जरिए 15 हजार 277 माताओं की स्तनपान संबंधी समस्याओं को निराकरण किया गया है। वही 4 हजार 162 माताओं ने 7 लाख 68 हजार 365 मिलीलीटर दुधदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *