Mon. Jun 15th, 2026

पानी की आवक:बीसलपुर बांध में 4 सेमी पानी की आवक हुई

बीसलपुर बांध के जल ग्रहण क्षेत्र में बारिश कम होने से बांध के जल स्तर में धीमी गति से बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते बीते चौबीस घंटों में 4 सेमी की जल स्तर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार शाम को जल स्तर 310.83 आरएल मीटर था जो रविवार शाम तक 4 सेमी बढ़ कर 310.87 आरएल मीटर हो गया।

त्रिवेणी का गेज कम होकर 3.10 मीटर चलने लगा है। जिससे नदी में 16 क्यूमेक्स पानी आ रहा है। बीसलपुर बांध के सहायक अभियंता प्रतीक कुमार चौधरी ने बताया कि बांध के जल ग्रहण क्षेत्र में बारिश कम होने से पानी की आवक भी धीमी होने लगी है। शनिवार शाम तक बांध का जल स्तर 310.83 आर एल मीटर था।जो रविवार शाम को 4 सेमी बढ़ कर 310.87 आर एल मीटर दर्ज किया गया।जो 13.525 टीएमसी हो गया है। आज त्रिवेणी (बीगोद) का जल स्तर 3.10 मीटर दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *