Fri. Jun 12th, 2026

नैनीताल में स्कूल और शिक्षकों की चुनौतियों पर मंथन

सोसाइटी ऑफ प्राइवेट स्कूल्स ऑफ नैनीताल की ओर से गुरुवार को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सीनियर कंसल्टेंट साइकिएट्री कोचीन, केरला एवं चाइल्ड गाइडेंस क्लीनिक शारजाह यूएई डॉ. फिलिप जॉन रहे। इस दौरान स्कूलों तथा शिक्षकों की चुनौतियों पर मंथन किया गया।

कार्यशाला में खराब शैक्षणिक प्रदर्शन के कारण एवं उपचार, लर्निंग डिसऑर्डर की सहजता से पहचान एवं निवारण, एडीएचडी प्रारंभिक पहचान एवं निवारण, ऑटीज्म को कैसे पहचानें और मदद करें, विद्यार्थियों के सीखने के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पूर्व परीक्षण और परीक्षण के बाद उपकरणों का उपयोग आदि विषय रखे गए। संगठन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। जबकि भुवन त्रिपाठी ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में सौ से अधिक शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बिरला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्य किरन जरमाया, वुडब्रिज के डायरेक्टर विनय कर, एलपीएस के प्रधानाचार्य भुवन चंद्र त्रिपाठी, वृदांवन स्कूल के प्रबंधक आलोक साह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *