Fri. Jun 12th, 2026

ऑल सेंट्स कॉलेज ने जीती थ्रो बॉल प्रतियोगिता

नैनीताल के ऑल सेंट्स कॉलेज में थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मेजबान कॉलेज ने सिटी चिल्ड्रेंस अकादमी को हराकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा किया।

विजेता टीम अब 12 से 14 सितंबर तक इलाहाबाद में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। मैच में दिनेश वर्मा व हरीश जोशी ने रेफरी की भूमिका निभाई। ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्य किरन जरमाया ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें पुरस्कृत किया। इस मौके पर कोच पलक मिश्रा, गोपाल बिष्ट, जितेंद्र बिष्ट, कामाक्षी बिष्ट, मयंक रावत आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *