Fri. Jun 12th, 2026

विकासनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री पद पर तीन-तीन नामांकन

उद्योग व्यापार मंडल विकासनगर की चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये गये। गुरुवार को अध्यक्ष पद पर तीन और महामंत्री पद पर भी तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दावेदारी की। दो बजे दोपहर में नामांकन पत्र दाखिले का समय समाप्त होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाये गये।

त्रिशला देवी अतिथि धर्मशाला में गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दस सदस्यीय चुनाव संचालन समिति के सकक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये गये। सुबह दस बजे से लेकर दो बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये गये। सर्वप्रथम अध्यक्ष पद के लिए अंकित कंसल ने नामांकन पत्र अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर दाखिल किया। उसके बाद अध्यक्ष पद के लिए संजय गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र भरा। अध्यक्ष पद के लिए तीसरे प्रत्याशी गौरव चावला ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महामंत्री पद के लिए सर्वप्रथम निवर्तमान महामंत्री भारत कालरा ने नामांकन पत्र भरा। उसके बाद दूसरे नंबर पर हरीश अरोड़ा हेरी और तीसरे नंबर पर संजय अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान चुनाव संचालन समिति के सभी दस सदस्य हरिओम कोहली, पंकज कौशल, अजय धमीजा, योगेश टोनी, सरदार खजान सिंह, अतुल महावर, प्रदीप ठाकुर, राजकुमार रोहिला व रमेश नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *