Sat. Jun 13th, 2026

नगर पालिका मुनिकीरेती करवा रही वार्डों में छिड़काव

डेंगू और लंपी वायरस की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने कमर कस ली है। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और ईओ तनवीर मारवाह के निर्देश पर प्रतिदिन वार्डों में कीटनाशक दवा, फॉगिंग व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है।

डेंगू टास्क फोर्स के इंचार्ज विवेक भंडारी ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन डेंगू व एलएसडी रोग संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए प्रतिदिन वार्डों में कीटनाशक दवा, फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपने गोवंश को बाहर न छोड़ने की अपील की। साथ ही घरों में बारिश आदि के एकत्र पानी को हफ्ते में दो बार पुराने टायरों, बर्तनों आदि से खाली करने की अपील की। उन्होंने ‘हफ्ते में दो बार, करें डेंगू पर वार स्लोगन का पालन करने के लिए क्षेत्रवासियों से अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *