Thu. Nov 26th, 2026

राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता के छात्रों ने की सफाई

देहरादून। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता के छात्रों ने आसपास सफाई अभियान चलाया। इसके अंतर्गत जागरूकता रैली घर-घर जाकर लोगों को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। घर में प्रयोग होने वाली पॉलिथीन से इको ब्रिक बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया। पूरे आच्छादित क्षेत्र से लगभग 15 क्विंटल पॉलिथीन इकट्ठा किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य ज्योति सिंह कठैत के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार सैनी की ओर दे आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed