Sun. Jun 15th, 2025

लोकसभा अध्यक्ष से गोल्ड मेडल पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से गोल्ड मेडल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि ओम बिरला ने विश्वविद्यालय के टॉपर छह छात्र-छात्राओं और 136 विभागीय टॉपर छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर नवाजा।

लोकसभा अध्यक्ष ने दीक्षांत समारोह में 2017 की विश्वविद्यालय टॉपर छात्रा उर्वशी शर्मा, 2018 की टॉपर छात्रा वंदना आर्य, 2019 की टॉपर छात्रा चित्र कश्यप, 2020 की टॉपर छात्रा रूपम, 2021 की टॉपर छात्रा चित्रा कश्यप और 2022 के टॉपर छात्रा अंजलि पुंडीर को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के 2017 से लेकर 2022 तक के विभागीय टॉपर 136 छात्र-छात्राओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या ने 2017 से लेकर 2022 तक के करीब 72 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि देकर सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह में 890 छात्र-छात्राओं को स्नातकोत्तर, 1230 छात्र छात्राओं को स्नातक, 134 छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा और 364 छात्र-छात्राओं को प्रमाण की उपाधियां देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed