Sun. Jun 28th, 2026

तहसील दिवस पर नदारद अफसरों को नोटिस

पौड़ी तहसील में मंगलवार को सीडीओ अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। तहसील दिवस में 15 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें से दो का निस्तारण ही मौके पर हो सका। शेष शिकायतों को संबंधित महकमों को भेजते हुए इस पर 15 दिन के भीतर कार्यावाही के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे ने तहसील दिवस में अनुपस्थित रहे वीडीओ कल्जीखाल व परिवजन विभाग सहित तीन महकमों के अफसरों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। साथ ही पूर्व में आयोजित हुई तहसील दिवस में समस्याओं का निराकरण न करने पर अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस सहित अन्य बैठकों में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, जिससे आम जनमानस की समस्याओं का समाधान मौके पर हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed