Fri. Nov 20th, 2026

ऋषिकेश में होगी जिला संस्कृत छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता

चौथी जिला संस्कृत छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता संस्कृत महाविद्यालय स्वर्गाश्रम ऋषिकेश में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित होगी। जिसमें पौड़ी जिले के सभी दस संस्कृत स्कूल हिस्सा लेंगे। ऋषिकेश में आयोजित होने जा रहे इस खेल आयोजन में सामान्य ज्ञान, वालीबॉल, कबड्डी, रस्सा-कसी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस खेल आयोजन के लिए हालांकि किसी तरह की राजकीय सहायता नहीं मिल पाती है और सभी शिक्षक धनराशी एकत्रित कर इसका आयोजन करना होता है। बताया कि इसमें छात्रों के बौद्धिक प्रतियोगिता के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, श्री सूक्त स्मरण प्रतियोगिता, अष्टाध्यायी सूत्र स्मरण प्रतियोगिता, वालीबॉल प्रतियोगिता, कबड्डी, रस्सा कस्सी, दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्रीड़ा समिति के सचिव नवीन जुयाल ने बताया कि इस साल डा. पद्माकर मिश्र संस्कृत उपनिदेशक पौड़ी के नेतृत्व में ये प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *