Fri. Nov 27th, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- धरोहरों को बचाए रखने में मेलों की अहम भूमिका

मसूरी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टिहरी के कैम्पटी में चल रहे खेलकूद एवं सांस्कृतिक मेले में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक धरोहरों को बचाए रखने में मेलों की अहम भूमिका होती है। कैम्पटी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है तथा राज्य में पर्यटन को बढावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने मेले को दो लाख रुपये अनुदान देने की भी घोषणा की

कैम्पटी में मेले के अंतिम दिन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बागवानी तथा जलविद्युत परियोजनाओं के क्षेत्र में राज्य में अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक देश के श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के लिये राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी प्रदेशवासियों के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जाएगा

उन्होंने कहा कि मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित चिंतन शिविर में उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में चिंतन मंथन चल रहा है। अधिकारियों को इसके लिए सुनियोजित योजनाएं बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है, वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बाबा केदार की भूमि से कह चुके हैं कि इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा

न्‍होंने कहा कि इस साल 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की है। इस मौके पर धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, क्रीड़ा समारोह के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पंवार, मसूरी के पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, जौनपुर की ब्लाक प्रमुख सीता रावत, क्रीड़ा समिति संयोजक राजेश नौटियाल, जिलाधिकारी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed