Sun. May 31st, 2026

भटवाड़ी व नौगांव के बीच होगा फुटबाल का फाइनल मुकाबला

युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ में छठवें दिन फुटबाल प्रतियोगिता हुई जिसमें भटवाड़ी व नौगांव की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

बृहस्पतिवार को खेल विभाग के मनेरा स्टेडियम में खेल महाकुंभ के छठे दिन अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबाल मैच में पुरोला ने भटवाड़ी को 1-0 से हराया। अंडर-14 वालीबाल बालिका वर्ग मैच में मोरी की टीम ने नौगांव की टीम को हराया। अंडर-21 बालक वर्ग फुटबॉल मैच में भटवाड़ी व नौगांव की टीमें फाइनल में पहुंची। दोनों टीमों का फाइनल मुकाबला खेल महाकुंभ के अंतिम दिन शुक्रवार को खेला जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने बताया कि शुुक्रवार को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष युवा कल्याण समिति आजाद डिमरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भटवाड़ी प्रवेश चंद्र पैन्यूली, संदीप राणा, प्रकाश भंडारी, मानवेंद्र राणा, धनेश्वर रावत, राजकुमार, निर्णायक समिति में उत्तम नेगी, शूरवीर सिंह मार्तोलिया, अजय नौटियाल, दिलप्रीत कौर, किरण नौटियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed