Thu. Nov 26th, 2026

टैंकर की टक्कर से तेल भरवाने गए ट्रक चालक की मौत

किच्छा। डीजल भरवाने पेट्रोल पंप पर गए एक ट्रक चालक को एक टैंकर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक पवन कुमार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

अंकुर कुमार निवासी ग्राम कठेठा थाना हरपालपुर जिला हरदोई ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता पवन कुमार (52) ट्रक चालक थे। बुधवार को वह ट्रक लेकर डीजल लेने बिंद्रा पेट्रोल पंप बाईपास पर गए। वह ट्रक को पेट्रोल पंप पर खड़ी कर कर्मचारी से ऑनलाइन पेमेंट की जानकारी लेने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कहा कि जिस टैंकर पेट्रोल पंप का ही है। पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed