Thu. Nov 19th, 2026

अल्मोड़ा में होगी पर्वतीय जिलों के कोविड सैंपल की जांच

अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में अब कोरोना संक्रमितों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग हो सकेगी। इसके लिए यहां लैब का संचालन शुरू हो गया है। बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत के सैंपल की यहां जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि कोविड जांच के लिए माइक्रो बायोलॉजिस्ट और अन्य कर्मियों की तैनाती पहले ही हो चुकी है। अभी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल हल्द्वानी और देहरादून भेजे जाते हैं। अब स्वास्थ्य विभाग जिले में मिलने वाले हर कोरोना संक्रमित के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मेडिकल कॉलेज भेजेगा। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत जिले में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में हो सकेगी।

आधुनिक लैब का अन्य मरीजों को भी मिलेेगा लाभ
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में लंबे समय बाद आधुनिक लैब बनकर तैयार हुई है। यहां हर तरह की जांच हो सकेगी। ऐसे में जिले की छह लाख से अधिक की आबादी को जांच के लिए मैदानी क्षेत्रों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *